धोराजी (क़्ण्दृद्धaत््रत्) स्थिति : २०रू ४०फ़ उ. अ. तथा ७०रू ३०फ़ पू. दे.। यह भारत के गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले में, राजकोट नगर से ४५ मील दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम प्रसिद्ध नगर है। यहाँ तिलहन, ज्वार, बाजरा, कपास और सूती वस्त्रों का व्यवसाय होता है। यहाँ पर पीतल और ताँबे के बरतन, सूती वस्त्र और कसीदाकारी के कुटीर उद्योग हैं। यहाँ की जनसंख्या ४८,९५७ (१९६१) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)