धोंद स्थिति : १८रू २६फ़ उ. अ. तथा ७४रू ४०फ़ पू. दे.। यह भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुर्णे जिले में भीम नदी पर स्थित प्रसिद्ध नगर तथा रेलवे का जंकशन है। यहाँ रेलवे का वर्कशाप भी है, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है। यहाँ पर ज्वार, बाजरा, गुड़, मूँगफली और गेहूँ की मंडी तथा ईटं पकाने के कई भट्ठे हैं। महाराष्ट्र राज्यनिर्माण के पूर्व यह नगर बंबई प्रांत में था। यहाँ की जनसंख्या २७,१६८ (१९६१) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)