धुलिया स्थिति : २०� ५८� उ. अ. तथा ७४� ५०� पू. दे.। महाराष्ट्र में इसी नाम के जिले का प्रसिद्ध नगर है। यह जिले का केंद्रीय नगर पनझरा नदी पर बंबई से १८० मील उत्तरपूर्व में स्थित है। रेलवे का अंतिम स्टेशन तथा सड़कों का केंद्र है। कपास, सूती वस्त्र, तिहलन, बीड़ी, साबुन के कुटीर उद्योग तथा कारखाने हैं। गेहूँ, मूँगफली, मक्का, बाजरा, अलसी आदि की मंडी है। यहाँ पर रंगाई और छपाई का काम बहुत अच्छा होता है। महाराष्ट्र के निर्माण के पूर्व यह नगर बंबई प्रांत में था। यहाँ की जनसंख्या ९८,८९३ (१९६१) थी(कृष्णमोहन गुप्त)