धुबुरी स्थिति : २६रू २फ़ उ. अ. तथा ९०रू २फ़ पू. दे.। यह भारत के असम राज्य में गोवालपारा जिले का केंद्रीय नगर है। यह नगर ब्रह्मपुत्र नदी पर गौहाटी से ११० मील पश्चिम में स्थित है। रेल का यह अंतिम स्टेशन है। जूट, मछली, चावल, सरसों, तंबाकू कपास और चाय का यह व्यापारिक केंद्र है। यहाँ पर दियासलाई बनाने का प्रसिद्ध कारखाना है। पर्वतीय क्षेत्र के समीप स्थित होने के कारण यहाँ पर दियासलाई बनाने के आवश्यक लकड़ी आसानी से और सस्ती मिल जाती है। यहाँ की जनसंख्या २८,३५५ (१९६१) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)