धार स्थिति : २२३५उ. अ. तथा ७५२६पू. दे.। यह भारत में मध्य प्रदेश राज्य के धार नामक जिले में इंदौर से ३६ मील पश्चिमदक्षिण-पश्चिम में प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या २८,३२५ (१९६१) थी। सन् १९४८ में विलय के पूर्व यह छोटा देशी राज्य था, जिसकी स्थापना १७३० ई. में हुई थी। राज्यों के पुनर्गठन के समय यह मध्य प्रदेश का अंग हो गया। जिले का केंद्रीय नगर होने के कारण धार में जिले के न्यायालय तथा सरकारी कार्यालय हैं। यह मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास, गेहूँ, तंबाकू और जौ का व्यावसायिक केंद्र है। यहाँ बिनौले से रूई निकालने के कारखाने तथा सूती कपड़ों के कुटीर उद्योग हैं। इस नगर में हिंदू और मुसलमानों के प्राचीन काल के अनेक स्मारक हैं। इसके प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, मस्जिद, मकबरे और किले दर्शनीय हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)