धमतरी (Dhamtari) स्थिति : २४रू ४२फ़ उ. अ. तथा ८१रू ३५फ़ पू. दे.। यह भारत में पूर्वी मध्यप्रदेश में रायपुर जिले का प्रसिद्ध नगर है, जो महानदी के समीप रायपुर से ३७ मील दक्षिण में स्थित है। यह रेलवे का अंतिम स्टेशन है। इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में नहरों द्वारा सिंचाई होती है, जिससे कृषिक्षेत्र का यह केंद्र है। इसके अतिरिक्त समीपवर्ती जंगलों से इमारती लकड़ी, लाख तथा हरीतकी या हर्रा का व्यापार होता है। यहाँ धान कूटने, आटा पीसने और लाख बनाने के अनेक कारखानें हैं। यह शिक्षा का केंद्र भी है। यहाँ एक औद्योगिक स्कूल है। दक्षिण-पश्चिम में सीसे की खानें हैं। यहाँ की जनसंख्या ३१,५५२ (१९६१) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)