धनकुट्टा स्थिति: २६रू ५६फ़ उ. अ. तथा ८७रू २८फ़ पू. दे.। दक्षिण-पूर्वी नेपाल में विराटनगर से ३५ मील उत्तर प्रसिद्ध नगर है, जहाँ नेपाली सरकार का सैनिक केंद्र है। यहाँ पर कुटीर उद्योग के रूप में कागज का निर्माण किया जाता है। नेपाल राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में जाने के लिए यहाँ से दुर्गम मार्ग गए हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)