धनंजय १. धनंजय धारेश्वर वाक्पतिराज द्वितीय मुंज का आश्रित कवि। उसका अभ्युदयकाल ईसवी दसवीं शताब्दी के लगभग माना जा सकता है। उसके पिता का नाम विष्णु था। संभवत: वह शैवमतानुयायी विप्र था। उसका एक भाई और था, धनिक, जिसने धनंजय कृत 'दशरूप' पर 'अवलोक' नामक व्याख्या लिखी जिसमें मूल ग्रंथ में प्रतिपादित लक्षणों को उदाहरण देकर समझाया है।

२. अमरुशतक, सूक्तिकर्णामृत आदि के रचयिता एक प्राचीन कवि। ३. चंद्रप्रभ काव्य के प्रणेता। ४. युधिष्ठिर के छोटे भाई अर्जुन।