दोहद स्थिति : २२रू ५०फ़ उ.अ. तथा ७४रू १५फ़ पू.दे.। यह भारत के गुजरात राज्य के पंचमहाल जिले में प्रसिद्ध नगर है, जो गोध्रा (क्रदृड्डण्द्धa) से ४० मील पूर्व स्थित है। यह सड़कों का केंद्र है तथा यहाँ मक्का ज्वार, बाजरा, चावल एवं गेहूँ की मंडी है। आटा पीसने और तेल पेरने के कारखाने भी हैं। यहाँ पर शस्त्रास्त्र बनाने का भी कारखाना है। इसके समीप इमारती लकड़ी उत्पन्न करनेवाले जंगली क्षेत्र हैं। सागौन की लकड़ी के लिए यह क्षेत्र विशेष प्रसिद्ध है।(विश्वनाथ त्रिपाठी)