दोदा बेटा स्थिति : ११रू २४फ़ उ.अ. तथा ७६रू ४४फ़ पू.दे.। यह मद्रास राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित सभी पर्वतों से ऊँची चोटी है। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई ८,७६० फुट है। घाटियों में इसी ढालों पर सिनकोना के सरकारी बागान हैं। इसकी चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी है।