देवरिया १. जिला, यह उत्तरप्रदेश के पूर्वी भाग में एक जिला है, जो पूर्व एवं उत्तर-पूर्व में बिहार राज्य के चंपारन, सारन जिले, पश्चिम में गोरखपुर एवं दक्षिण में बलिया और आजमगढ़ जिलों से घिरा है। पहले यह गोरखपुर जिले की तहसील थी, जो अब स्वतंत्र जिला बन गया है। इसका क्षेत्रफल २,०८७ वर्ग मील है। इसमें राप्ती, घाघरा, गंडक आदि नदियाँ बहतीं हैं। यहाँ की जनसंख्या २३,७५,०७५ (१९६१) थी। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है जिसमें कृषि काफी सफलतापूर्वक की जाती है। यहाँ हाटा, पडरौना, देवरिया, एवं सलेमपुर प्रसिद्ध बस्तियाँ हैं।

२. नगर, स्थिति : २६रू २६रू उ.अ. तथा ८३रू ४२फ़ पू.दे. यह जिले का प्रमुख एवं प्रशासनिक नगर है। यहाँ की जनसंख्या २८,४०७ (१९६१) थी।