देवबंद स्थिति : २९रू ४३फ़ उ.अ. तथा ७७रू ४५फ़ पू.दे.। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में उत्तरी क्षेत्र के सहारनपुर जिले में रेलवे स्टेशन तथा प्रसिद्ध नगर है। यह सहारनपुर से २१ मील दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित हैं। यहाँ पर १८७६ ई. में प्रसिद्ध अरबी कालेज स्थापित किया गया था। इसके समीप प्रति वर्ष धार्मिक मेला लगता है। यह नगर गेहूँ, चावल, राई, सरसों, चना और कुटीर उद्योग से सूती वस्त्रों का व्यापारिक केंद्र तथा हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यहाँ की जनसंख्या २९; ९८० (१९६१) थी।(कृष्णमोहन गुप्त)