देब्रेत्सेन (Debrecen) स्थिति : ४७रू ३०फ़ उ.अ. तथा २१रू ४०फ़ पू.दे.। बूडापेस्ट से १२० मील पूर्व की ओर स्थिति देब्रेत्सेन हंगरी के बड़े नगरों में से एक है। यह नगर उस स्थल पर बसा है, जहाँ तीन भिन्न प्राकृतिक प्रदेश पुस्टा (Puszta) का चरागाह, नाइरसेग (Nyirseg) का बलुआ पठार एंव बेरीटीओ (Berettyo) का दलदली क्षेत्र, मिलते हैं। मध्यकालीन युग में यह दो प्रमुख सड़कों का चौराहा था। एक सड़क जेटमर (Szatmar) से पश्चिमी यूरोप की ओर जाती थी तथा दूसरी बोहेमिया से ट्रैसिलवेनया को मिलाती थी। उस युग में इन सड़कों पर काफी यातायात होता था। आज भी देब्रेत्सेन एक प्रमुख रेल जंक्शन तथा पशु और अन्नव्यापार का केंद्र है। यहाँ एक अच्छा विश्वविद्यालय तथा एक कृषि अकादमी है। यहाँ मेले भी लगते हैं। प्रोटेस्टेंट धर्मावलंबियों का यह गढ़ है। साबुन, खाद्यसामग्री तथा तंबाकू तैयार करनेवाले कारखाने भी यहाँ हैं। इस नगर की जनसंख्या का उत्तरोत्तर ्ह्रास होता जा रहा है। यहाँ की जनसंख्या १,३४,०१९ (१९६१) थी।(जगदीश सिंह)