दुर्ग (Drug or Durg) १. जिला, स्थिति : २०रू २३फ़ से २२रू ०फ़ उ. अ. तथा ८०रू ४३फ़ से ८२रू २फ़ पू. दे.। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य का जिला है। इसका क्षेत्रफल ७,५७६ वर्ग मील तथा जनसंख्या १८,८५,२३६ (१९६१) थी। इस जिले में अपने पड़ोसी जिलों की अपेक्षा अधिक गेहूँ उत्पन्न होता है। यहाँ धान, कोदो एवं अलसी की खेती पर्याप्त होती है। यहाँ की जलवायु उष्ण है तथा यहाँ की वार्षिक औसत वर्षा ४७.५फ़ फ़ है। इस जिले में केवल दुर्ग नगर है। भिलाई में इस्पात का कारखाना है। भिलाई उपनगर है, जिसकी जनसंख्या ८६,११६ (१९६१) थी।
२. नगर, स्थिति : २१रू ११फ़ उ.अ. तथा ८१रू १७फ़ पू.दे.। यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासकीय केंद्र है। नगर में बरतन उद्योग मुख्य है। यहाँ नगरपालिका एवं स्कूल हैं।(अजितनारायण मेहरोत्रा )