दुमका १. स्थिति : २३रू ५९फ़ से २४रू ३९फ़ उ. अ. तथा ८६रू ५२फ़ से ८७रू ४२फ़ पू. दे.। यह बिहार राज्य के संथाल परगना जिले का उपमंडल है जिसका क्षेत्रफल १,४२९ वर्ग मील है। इस उपमंडल का अधिकांश भाग पहाड़ों एवं वनों से घिरा हुआ है।

२. नगर, स्थिति: २४रू १६फ़ उ. अ. तथा ८७फ़ १५फ़ पू. दे.। यह नगर संथाल परगना जिले तथा उपमंडल का मुख्यालय है। यहाँ १९०३ ई. में नगरपालिका की स्थापना हुई। यह मोर नदी के किनारे स्थित है। नदी के किनारे ही बाजार लगता है। इस नगर का स्थानीय व्यापारिक महत्व है। यहाँ की जनसंख्या १८,७२० (१९६१) थी।

(कैलाानाथ सिंह)