दीनापुर (दानापुर) स्थिति २५रू ४२फ़ उ. अ. तथा ८५रू १०फ़ पू. दे.। यह भारत के बिहार राज्य में पटना जिले में गंगा नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या ७०,७६६ (१९६१) थी। पटना से छह मील पश्चिम में स्थित यह सड़कों का केंद्र है। यहाँ चावल, चना, जौ, ज्वार, सावाँ, कोदो, गेहुँ आदि खाद्यान्नों की मंडी है। तिलहन से तेल पेरने, फर्नीचर बनाने, धातु के बरतन बनाने आदि के उद्योग भी यहाँ विकसित हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)