दीजॉन (Dijon) स्थिति : ४७रू २०फ़ उ.अ. तथा ५रू ०फ़ पू.दे.। पहले यह नगर फ्रांस के बरगंडी की प्राचीन राजधानी था, अब यह फ्रांस के कोत दॉर (Cote dor) विभाग की राजधानी है। यह मुख्य औद्योगिक तथा गमनागमन केंद्र है। यह बरगंडी शराब के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है और यूरोप में सबसे बड़ा कला-संग्रह-केंद्र है। यहाँ पर १२वीं से लेकर १६वीं शताब्दी तक के बने हुए अनेक भवनों, गिरजाघरों आदि के भग्नावशेष दर्शनीय हैं।
यह नगर रोमनों के समय से ही प्रसिद्ध रहा है और इसकी उत्तरोत्तर वृद्धि होती रही है। ११वीं शताब्दी में यह नगर सर्वप्रथम बरगंडी के ड्यूक का निवासस्थान बना। फिलिप दि गाड के समय में इसकी उन्नति चरम सीमा पर थी तथा अपने न्यायालय के लिए यह संपूर्ण यूरोप में प्रसिद्ध था।
(विजयराम सिंह )