दिनाजपुर (Dinajpur) स्थिति : २५रू ३३फ़ उ.अ. तथा ८८रू ४३फ़ पू.दे.। यह पूर्वी पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर पूर्वी बंगाल (अब बंगलादेश) का जिला है। इसका क्षेत्रफल २,६०० वर्ग मील है पश्चिम में पश्चिमी बंगाल तथा पश्चिम-उत्तर में बिहार राज्य है। महानंदा की शाखाओं से जलनिकास होता है। नदी की मिट्टी से उपजाऊ भूमि में धान, जूट, गन्ना, राई, सरसों, तंबाकू, जौ, ज्वार आदि उत्पन्न होते हैं। पर्वतीय ढालों पर साल, बाँस और आम के जंगल हैं। यहाँ चीनी, चावल, और तेल की मिलें हैं। दिनाजपुर और पार्वतीपुर जिले के प्रसिद्ध नगर हैं। नगर अपने पशु मेलों के लिए प्रसिद्ध है। घोड़ाघाट में हिंदू वास्तु के खंडहर तथा कंतनगर में १८वीं शताब्दी का विष्णुमंदिर दर्शनीय है। ९वीं शताब्दी में यह पाल राजाओं के राज्य में था। १५वीं शताब्दी में यहाँ का हिंदू राजा गणेश मुसलमान हो गया था। १९४७ ई. में हिंदू बहुमत के क्षेत्र भारत में चले गए जिससे भारत में पश्चिमी दिनाजपुर जिला निर्मित हुअ। इसका केंद्रीय नगर दिनाजपुर महानंदा की शाखा पर रंगपुर से ४१ मील पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहाँ चावल, गन्ना, राई, जूट, तथा सरसों की मंडी है। ११ मील उत्तर-पश्चिम में सिताबगंज में चीनी और धान कूटने की मिलें हैं। (कृष्णमोहन गुप्त)