दिंडुक्कल स्थिति : १०रू २२फ़ उ.अ. तथा ७७रू ५९फ़ पू.दे.। यह मद्रास राज्य में मदुरा जिले का नगर है। सागरतल से ८८०फ़ की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु गर्म, शुष्क परंतु स्वास्थ्यप्रद है। यहाँ से थोड़ी ही दूर पर पालनी पहाड़ियाँ तथा सिरूमलाई श्रेणी है। तंबाकू, काफी आदि का यहाँ व्यापार होता है तथा सिगार बनाने, रेशम, एवं ताला बनाने के उद्योग विकसित हैं। यहाँ सागरतल से १,२२३ की ऊँचाई पर एक किला भी बना है। यह नगर इस क्षेत्र का राजनीतिक एव प्रशासनिक केंद्र भी है। यहाँ की जनसंख्या ९२,९४७ (१९६१) थी। (र.चं.दु.)