दावण गेरे स्थिति : १४रू २८फ़ उ.अ. तथा ७५रू ५५फ़ पू.दे.। यह मैसूर राज्य में चित्रदुर्ग नामक जिले का प्रसिद्ध नगर है। यहाँ से काली मिर्च आदि बाहर जाती एवं मद्रास आदि से नमक आयात किया जाता है। कंबल बनाने का काम भी यहाँ होता है। यहाँ कपास का व्यापार बड़े परिमाण में होता है। कपास ओटने का एक कारखाना भी वहाँ है। इसके पृष्ठप्रदेश में जोला, कपास, रागी, धान, गन्ने आदि की कृषि की जाती है। (र.चं.दु.)