दार-एस-सालाम (Dara-es-Salam) स्थिति : ६रू ५०फ़ द.अ. तथा ३९रू १२फ़ पू.दे.। यह अफ्रीका के पूर्वी टैगैनिका में स्थित टैगैनिका गणतंत्र की राजधानी है। इस नगर का शिलान्यास सन् १८६२ में जंजीबार के सुल्तान ने किया, पर सन् १८८४ में जब इस पर जर्मनी का आधिपत्य हुआ, तब तक यह मछली मारने का छोटा केंद्र ही रहा। सन् १८९१ में यह जर्मन पूर्वी अफ्रीका की राजधानी घोषित हुआ परंतु इसपर जर्मन आधिपत्य अधिक समय तक न रह सका और सन् १९१६ में यह ब्रिटिश अधिकार में चला गया। तब से इसकी उत्तरोत्तर उन्नति होती जा रही है।
बाहर से इस नगर में पहुँचने का केवल एक पतला समुद्री मार्ग ही उपलब्ध है, फिर भी यह नगर यहाँ का मुख्य पत्तन है। यह नगर काइगोमा द्वारा रेल एवं सड़क से संबंधित है। देश की लगभग समस्त रूई, नारियल की गरी, सीसल (Sisal) एवं खनिज पदार्थ यहीं से जलयानों द्वारा बाहर भेजे जाते हैं। यहाँ का खाद्य उद्योग प्रसिद्ध है। (विजयराम सिंह)