दांग्स (Dangs) भारत के गुजरात राज्य में प्रसिद्ध जिला है। इसका क्षेत्रफल ६८९ वर्ग मील है। यह क्षेत्र पश्चिमी घाट की उत्तरी दिशा में है। इसके उत्तर और पश्चिम में सूरत तथा दक्षिण और पूर्व में नासिक जिले हैं। इनका केंद्रीय नगर अहवा (Ahwa) है। पर्वतीय सँकरा क्षेत्र होने के कारण यहाँ बाजरा तथा धान उत्पन्न होते हैं। पहले यह गुजरात की छोटी छोटी देशी रियासतों के समूह में था। १९४९ ई. में बंबई राज्य में इसका विलय हुआ और गुजरात की छोटी छोटी देशी रियासतों के समूह में था। १९४९ ई. में बंबई राज्य में इसका विलय हुआ और गुजरात राज्य बनने पर यह उसमें सम्मिलित हो पाया। इस जिले में ७२ प्रतिशत आदिवासी तथा २७ प्रतिशत हिंदू है। (कृष्णमोहन गुप्त)