दतिया १. जिला, स्थिति : २५४०' उoo तथा ७८३०' पूo देo। पहले यह मध्यप्रेदश राज्य में देशी रियासत थी पर अब यह स्वतंत्र जिला है। यह उत्तर में ग्वालियर, एवं जालौन, दक्षिण में ग्वालियर एवं झाँसी, पूर्व में समथर एवं झाँसी तथा पश्चिम में ग्वालियर से घिरा है। इसका क्षेत्रफल ७८२ वर्ग मील तथा जनंसख्या २,००,४६७ (१९६१) थी। सिंद एवं पहूज जिले की प्रमुख नदियाँ हैं। यहाँ की अधिकांश मिट्टी अनुपजाऊ है। दलहन, गेहूँ, ज्वार, कपास आदि की यहाँ कृषि की जाती है।

२. नगर स्थिति : २५४१' उoo तथा ७८२८' पूo देo। यह उपर्युक्त जिले में झाँसी से १६ मील दूर, झाँसी-ग्वालियर सड़क पर स्थित नगर है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई ९८०' है। पुराने समय से ही यहाँ के क्षत्रिय प्रसिद्ध रहे हैं। यहाँ कई प्राचीन महल, डाक बँगला, अस्पताल, कारागृह एवं अनेक शिक्षा संस्थाएँ हैं। यहाँ की जनसंख्या २९,४३० (१९६१) थी। जिले का यह प्रमुख केंद्र है।

[रमेशचंद्र दुबे]