दगेस्तान (Dagestan) स्थिति : ४२�३०' उo अo तथा ४७�o' पूo देo। यह सोवियत रूस का प्रजातंत्र है। केस्पिएन सागर के पश्चिम किनारे पर यह उत्तर में ग्रॉज़नी (Grozny), नगर, दक्षिण में आज़रवाइजान (Azerbaidzhan) तथा पश्चिम में जॉर्जिऐन (Georgian) गणतंत्रों से घिरा हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग १३,१२४ वर्ग मील है। इसको निम्नलिखित चार प्राकृतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है :
१. मैदानी भाग -- यह टेरेक (Terek) नदी के उत्तर में नमकयुक्त दलदली भाग है, जहाँपर केवल जाड़ों में भेड़, बकरियाँ चराई जाती है। इसका अधिक भाग बसंत ऋतु में पिघले बर्फ द्वारा लाई गई बाढ़ से प्रभावित रहता है। जहाँ कहीं भी कॉप मिट्टी जमा हो जाती है, वहीं धान की खेती तथा अनेक प्रकार के उद्यान देखने को मिलते हैं।
२. प्ाहाड़ी पार्श्व -- यह भाग समुद्रतल से १,३०० फुट से लेकर ३,३०० फुट तक की ऊँचाईवाली पर्वतश्रेणियों तथा इनके द्वारा निर्मित घाटियों से पूर्ण है। कहीं कही इसकी चौड़ाई १४ से लेकर २७ मील तक है।
३. निम्नपर्वतीय प्रदेश -- इसकी चौड़ाई २६ मील से ३३ मील के लगभग है, जो दक्षिण-पूर्वी दिशा में फैली हुई है। यह भाग अत्यंत ऊबड़ खाबड़ है तथा भंयकर जंगली जानवरों से पूर्ण है। कहीं कहीं छोटे छोटे कुनबों में जंगली लागों के परिवार एक दूसरे से अनभिज्ञ, कृषि भी करते पाए जाते हैं।
४. उच्च पर्वतीय प्रदेश -- यह भूभग शिलाओं एवं शिखरोंवाला है, जहाँ हमेशा बर्फ जमी रहती है। घाटियों में विभिन्न प्रकार की सभ्यतावाले लोग पाए जाते हैं। इनकी जनसंख्या विभिन्न घाटियों में एक से लेकर ५००० तक होती है। दगेस्तान का जलवायु शुष्क है, थोड़ी बहुत बर्फ भी गिरती है, उत्तुंग शृंगों पर बर्फ जमी रहती है। पर्वतों की खड़ी ढाल नंगी एवं वृक्षरहित है१
कहीं कहीं रुई, सायाबीन एवं अन्य खाद्यानों की खेती होती है१ बड़ बड़े उद्यान भी लगाए जाते हैं। समुद्रतट पर मछलियाँ बहुतायत से पकड़ी जाती हैं। नगरों में, तैल, लोहे, शीशे, कपड़े आदि के अनेक संस्थान हैं। अब यह प्रांत वॉल्गा तथा यूरैल प्रदेशों के मुख्य नगरों से आवागमन के आधुनिकतम साधनों द्वारा मिला दिया गया है। यहाँ का मुख्य औद्योगिक नगर तथा राजधानी माखचकाला (Makhachakala) है। यहीं से ग्रॉज़नी नगर में पाया जानेवाला तैल, शोधकार्य के बाद, समुद्र द्वारा अस्त्राखान (Astrakhan) को निर्यात किया जाता है। [विजयराम सिंह ]