दक्षिणी रोडीज़िया स्थिति : १९�o' दo अo तथा २९�o' पूo देo। यह दक्षिणी मध्य अफ्रीका का ब्रिटिश उपनिवेश है। इसके उत्तर में ज़ैंबिया (उत्तरी रोडीज़िया), दक्षिण में दक्षिणी अफ्रीका गणतंत्र, पूर्व में मोज़ैंबीक तथा पश्चिम में बेचुआना लैंड प्रोटेक्टरेट हैं। ज्रैंबीजी नदी के उत्तरी और संथनी, उंफूली, पेनयिमें तथा दक्षिणी ओर टुली, शाही इत्यादि प्रसिद्ध नदियाँ मिलती हैं। इस राज्य के पर्वतों में मटोपो पहाड़ियाँ (Matoppo hills) हैं, जिनको रोडे का कब्रगाह भी कहते हैं। संपूर्ण राज्य पठारी है, जिसकी ऊँचाई २०० फुट से ५,००० फुट के मध्य है।
ग्रीष्मकाल (दिसंबर से अप्रैल) में काफी गर्मी के साथ घनघोर वर्षा भी होती है। वर्ष का शेष समय विशेषतया जून एवं जुलाई महीने साधारणत: सूखे एवं ठंढे रहते हैं। सॉल्ज़बरी (Salisbury) का जुलाई का औसत ताप १४�सेंo, जनवरी का ओसत ताप २१�सेंo तथा वर्ष का अधिकतम ताप क्रमश: लगभग १०�सेo तथा ३४�सेंo के आसपास रहता है। वार्षिक औसत वर्षा ३३.८ इंच तथा जलप्राप्ति के दिनों की संख्या ७५ दिन है। यहाँ का संपूर्ण जलवायु भूमध्यरेखीय है, जिनपर स्थानीय ऊँचाई का प्रभाव अधिक रहता है।
राज्य अधिकांश भाग उपजाऊ मिट्टी से निर्मित है, जहाँ साधारणत: खाद्यान्न, सब्जियाँ और फलों के वृक्ष उत्पन्न होते हैं। स्थानीय फसलों में धान तथा तंबाकू के अतिरिक्त रबर (भारतीय) तथा कपास की खेती होती है। कुछ भूभाग पर चरागाह हैं। इस राज्य में अतीत काल से स्वर्ण के खनन का कार्य किया जा रहा है। इसकी अन्य खनिज संपत्ति में एस्वेस्ट, कोयला तथा क्रोम प्रमुख हैं। यहाँ कुछ अन्य धातुएँ भी न्यूनाधिक मात्रा में उपलब्ध होती है।
वर्तमान समय में निर्माणकार्य खननकार्य से आगे है। उद्योगों में तंबाकू, खाद्यानिर्माण, धातुव्यवसाय, इंजीनियरिंग, सूत कताई व्यवसायों की प्रमुखता है। कृषि उत्पादन में तंबाकू का स्थान सर्वोपरि है। तत्पश्चात् चाय, पशुपालन का स्थान आता है। कृषि योग्य भूमि का ५३ प्रतिशत यूरोपवासियों के हाथों में है। ज़ैबिया तथा दक्षिणी रोडीज़िया के सहप्रयास से केरीबा झील पर नवनिर्मित बाँध से उत्पन्न बिजली देश की अधिकांश आवश्यकता की पूर्ति करती है१ सॉल्ज़बरी रेलमार्ग द्वारा यह दक्षिणी अफ्रीका के तथा पुर्तगाली पत्तनों से संबंधित है। अंतर्राष्ट्रीय तथा स्थानीय विमान सेवाएँ भी प्रमुख नगरों में प्राप्त है। लगभग ९५ प्रतिशत विद्यार्थी स्थानीय संस्थाओं
चित्र
द्वारा विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करते हैं। वानकी (Wankie) राष्ट्रीय बाग, केरीबा झील तथा ज़ैंबीजी नदी पर क्क्टोिरिया जलप्रपात विशेष सुंदर तथा आकर्षक पर्यटन केंद्र हैं।
इसका संपूर्ण क्षेत्रफल १,५०,३३३ वर्ग मील तथा जनसंख्या ३९,३१,७०० (१९६२) थी। इनमें ३६,९०,००० अफ्रीकावासी, २,२३,००० यूरोपवासी तथा १८,७०० अन्यान्य जाति के लोग थे। सरकारी कामकाज की भाषा अंग्रेजी है। २० प्रति शत ईसाई धर्मावलंबी रहते हैं। यहाँ के आदिवासी सनातन विश्वास में आस्था रखते हैं। एशिया से आए हुए अधिकांश व्यक्ति मुसलमान हैं, हिंदुओं की संख्या कम है। प्रमुख नगर सॉल्जबरी (राजधानी, जनसंख्या ३,०९,०००), उमताली (४८,९००) तथा बूलवायो (२,१०,०००) हैं। [ बलवंत सिंह ]