थीमिस यूनानी पौराणिक देवी, जो यूरेनस (स्वर्ग) और गे (पृथ्वी) की पुत्री कही जाती है। कहीं कहीं इसकी चर्चा सूर्य की पुत्री के रूप में भी आई है। इसे भविष्यवाणी करने की शक्ति प्राप्त थी। थीमिस ने प्रसिद्ध यूनानी देवता ज्यूस से विवाह किया। देवताओं द्वारा निर्मित नियमों और व्यवस्थाओं की संरक्षिका के रूप में वह सभी को नैतिक मार्ग पर चलने को प्रेरित करती है। डाइक उसकी पुत्री है, जो न्याय की देवी मानी जाती है। एथेंस, रैमनस डैल्फी तथा दूसरे यूनानी नगरों में थीमिस का बहुत संमान था। चित्रों में इसकी आकृति सुंदर और भव्य दिखलाई गई है।