त्सेंग क्वो फान त्सेंग क्वो फान हूनान के निवासी एक राजनीतिज्ञ और विद्वान् सेनापति थे। उन दिनों हूतान में थायपिंग विद्रोह बहुत जोरों पर था जिसका दमन करने के लिये त्सेंग ने स्वयंसेवकों की सेना तैयार की थी। १८५७ में उन्हें चेकियांग के सेनापति का पद दिया गया १८६४ में विद्रोहियों का दमन करने के लये उन्होंने नानकिंग को चारों ओर से घेर लिया था। त्सेंग की १५६ रचनाओं का संग्रह हुंग-छांग ने सन् १८७६ में संपादित कर प्रकाशित किया। नए चीन के इतिहास में त्सेंग को देशद्रोही के रूप में चित्रित किया गया है। [जगदीश चंद्र जैन]