त्रिपुरा स्थिति : २४�०' उo अo तथा ९२�०' पूo देo। यह पूर्वी भारत में स्थित केंद्रप्रशासित क्षेत्र है, जो पूर्वी पाकिस्तान के पूर्व में है। इसका क्षेत्रफल ४,०३६ वर्गमील था यहाँ पर उत्तर से दक्षिण की ओर छह पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं, जिनके मध्य की औसत दूरी १२ मील है। सबसे ऊँची चोटी ३,२०० फुट ऊँची है। यह अधिकांश बाँस के जंगलों एवं अनेक प्रकार के पेड़ों तथा दलदलों से भरा है। यहाँ जंगली हाथी, गवल (Bison) चीता, तेंदुआ, हरिण आदि जानवर मिलते हैं। धान यहाँ की प्रमुख उपज है। यहाँ की राजधानी अगरतला है। [रमोचंद्र दुबे]