तोगो, काउंट हियाशिरो (१८४७-१९३४) जापानी नौसेनाध्यक्ष। कागोशिमा में उत्पन्न हुआ और ग्रीनिच में शिक्षा पाई। १८९४ में चीन के विरुद्ध युद्ध में उसने भाग लिया। रूस-जापान-युद्ध (१९०४-५) में कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया। २९ मई १९०५ को उसने त्सशिमा में रूसी बेड़े को परास्त कर दिया। १९०६ में अंग्रेजी 'आर्डर ऑव मेरिट' से संमानित किया गया, १९०७ में उसे 'काउंट' की उपाधि प्रदान की गई।