तोकूगावा योशीनोबू, प्रिंस जापानी राजनीतिज्ञ जिसका जन्म १८३७ ईo में हुआ था -- १८६६ में यह तोकूगावा वंश के चौदहवें शोगुन ईएमोची का उत्तराधिकारी बना किंतु एक ही वर्ष के अनुभव के पश्चात् इसने समझ लिया कि सामंतशाही शासनप्रणाली का अंत किए बिना देश उन्नति नहीं कर सकता। अत: १४ अक्तूबर, १८६७ को इसने शोगुन (प्रधान सेनापति) की हैसियत से प्राप्त हुए अपने समस्त अधिकार सम्राट् मूत्सूहीतो को समर्पित कर दिए। इस प्रकार जापान में १८६८ ईo के प्रारंभ के प्रबुद्ध मेईजी युग का प्रादुर्भाव हुआ। सम्राट् ने इसे 'प्रिंस' की उपाधि दी। इसने अपना शेष जीवन शिजूओका में बिताया। सन् १९१३ में इसका देहांत हुआ।