तोकूगावा, ईयेसाते, प्रिंस, जापानी राजनीतिज्ञ जिसका जन्म सन् १८९३ ईo में हुआ था। योशीयोरी तोकूगावा का तृतीय पुत्र होने के कारण इसे तोकूगावा वंश का अधिगौरव प्राप्त हुआ। पाँच वर्ष इंग्लैंड का पद प्राप्त हुआ। आठ वर्ष बाद इसने राजसभा में प्रवेश किया और १९०३ में उसका प्रधान बना। इसे संयुक्त राष्ट्र (अमरीका) में कर्य करने के कई अवसर मिले। १९२१ में वाशिंग्टन में हुए शस्त्रीकरण के परिसीमन संबंधी संमेलन में यह अपने देश के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित था। यह जापानी-अमरीकी सभा का प्रधान था। सन् १९४० ईo में यह परलोक सिधारा।