तेल अवीव (Tel Aviv) स्थिति : ३२� ४' उo अo तथा ३४� ४८' पूo देo। यह इजरायल देश में रूमसागरीय तट पर जिरूसालेम नगर से ५६ किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह नगर १९०९ ईo में देश में आए यहूदियों द्वारा स्थापित हुआ। प्रथम महायुद्ध के आरंभ में नगर की जनसंख्या १,३१३ थी परंतु यहूदियों के बढ़ते हुए आप्रवास (इमीग्रेशन) से १९४३ ईo तक २,२०,००० हो गई। इसके परिणामस्वरूप यह समीपस्थ जैफा नगर से भी विस्तार तथा महत्व में आगे बढ़ गया और इस प्रकार देश का सबसे बड़ा नगर तथा व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र हो गया। यह महत्वपूर्ण बंदरगाह तथा वायु एवं रेलमार्गों का केंद्र भी है। कपड़ा, धातु एवं काष्ठ का काम, तंबाकू का सामान, रासायनिक पदार्थ, मशीनों के पुर्जे और बिजली का सामान बनाना मुख्य उद्योग है। १९५० ईo में जैफा नगर की अधिकांश अरब जनसंख्या के निष्कासित होने पर जैफा तेलअवीव में मिला दिया गया। यहाँ की कुल जनंसख्या ३,८६,००० (१९६१) थी।
[राधिकानारायण माथुर]