तेनालि स्थिति : १६� १५' उo अo तथा ८०�३५' पूo देo। यह भारत के आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले में कृष्णा नदी के डेल्टा में गुंटूर से १४ मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या ७८,२५२ (१९६१) थी। रेलमार्ग का यह जंक्शन है। यहाँ चावल तथा तेल के कारखाने हैं। यहाँ पर तंबाकू तथा ताड़ की उपज अधिक होती है। कृष्णा डेल्टा नहर प्रणाली का जलशीर्ष (Head work) यहाँ से छह मील उत्तर डुग्रिला में है। रूई से बिनौले निकालने की मिलें यहाँ हैं। आंध्र के निर्माण के पूर्व यह नगर मद्रास राज्य में था। [कृष्णमोहन गुप्त]