तेजपुर स्थिति : २६� ३७' उo अo तथा ९२� ४७' पूo देo। यह भारत में असम राज्य के उत्तरी मध्य क्षेत्र में दरं (Darrang) जिले का केंद्रीय नगर है। यह नगर ब्रह्मपुत्र की घाटी में तथा ब्रह्मपुत्र नदी पर बसा है। यह शिलौंग से ९२ मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। रेलवे का यह अंतिम स्टेशन है तथा यहाँ पर हवाई अड्डा भी है। चाय, धान, सरसों, राई, गन्ना तथा जूट समीपवर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न होता है और उनकी यह मंडी है। यहाँ चाय तैयार करने का उद्योग है। दसवीं शताब्दी में यह नगरपाल राजाओं की राजधानी था एवं तत्कालीन वास्तुकला, चित्रकला तथा मंदिरों के खंडहर यहाँ मिलते हैं। सीमा पर स्थित होने के कारण इसका यथेष्ट सैनिक महत्व है। [ कृष्णमोहन गुप्त ]