तुनि स्थिति : १७ २२ उ० अ० तथा ८२ ३२ पू० दे०। यह भारत में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यह काकिनाड के उत्तर-उत्तर-पूर्व में ३५ मील की दूरी पर है। कृषि उत्पादों की यह मंडी है। यहाँ चावल, गन्ना तथा तेल की मिले हैं। आंध्र राज्य बनने के पूर्व यह नगर मद्रास राज्य में था। शिक्षा की दृष्टि से इस नगर का पूरे क्षेत्र में केंद्रीय महत्व है। यहाँ की जनसंख्या २२,४५२ (१९६१) थी (कृष्णमोहन गुप्त)