तुंगगूराग्वा १. यह दक्षिणी अमरीका के एक्वाडॉर देश का एक प्रांत है। इसके आसपास का प्रदेश शुष्क है। आंबातो यहाँ का प्रसिद्ध नगर एवं राजधानी है। यह नगर रेतीले, ढालू एवं बीहड़ पहाड़ियों से बने खड्ड में स्थित है। यहाँ पर कई तरह के फल उगाए जाते हैं। जौ, एक तरह का मक्का एवं मटर भी पैदा की जाती हैं। आबातों की जनसंख्या ५२,६६२ (१९६२) थी

२. तुंगगूराग्वा नामक ज्वालामुखी भी एक्वाडॉर में हैं, जिसकी ऊँचाई १६,६८४ फुट है।(रमेशचंद्र दुबे)