तिसा (Tisza) पूर्वी यूरोप में उत्तर से आनेवाली डैन्यूब की सहायक नदी है, जो पश्चिमी यूक्रेन के कार्पेथियन पर्वत से निकलती है। उद्गम स्थल से सर्वप्रथम पश्चिम तत्पश्चात् दक्षिण को प्रवाहित होती है और बेलग्रेड एवं नोबी साद के बीच डैन्यूब में मिलती है। इसकी घाटी का अधिकतर भाग हंगरी में पड़ता है, पर निकास रूस में तथा कुहाना या संगम यूगोस्लाविया में हैं। इसकी संपूर्ण लंबाई ६१० मील है। इसकी घाटी में मोटे अन्न, आलू, चुकंदर, तंबाकू एां फलों की कृषि होती है। नदी का कुछ भाग नौगम्य है। इसपर टीके, सोनोक, सेगेड (szeged) तथा साँता प्रसिद्ध नगर स्थित है। करश और म्यूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं जो पूर्व से आकर इसमें मिलती है। (कैलाशनाथ सिंह)