तिरुप्पुर स्थिति : ११ उ० अ० तथा ७७ २२ पू० दे०। यह दक्षिण पश्चिमी मद्रास के कोयंपुत्तूर जिले में नोयिल नदी पर स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ पर सूती वस्त्रों तथा कपास की मंडी है। यह कोयंतुत्तूर नगर से २८ मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में है। धान भी समीपवर्ती क्षेत्रों में अधिक उत्पन्न होता है। खद्दर बुनने, सूत कातने, तथा अन्य कुटीर उद्योगों के विकास का यह केंद्र है। कांगायाम पशु पालन क्षेत्र का यह बाजार है। सके समीप ही कोरंडम की खानें हैं। यहाँ की जनसंख्या ७९,७७३ (१९६१) थी। (कृष्णमोहन गुप्त)