तिमोथियस (१) भजन लिखने वाला ग्रीक कवि जिसके ३५७ ईसापूर्व तक जीवित रहने का उल्लेख मिलता है। वह अपने युग का अन्यतम गीतकार था। अबूसीर (मिस्र) में १९०२ में उसकी 'नोमोस' नाम की पांडुलिपि प्राप्त हुई है जो ग्रीक साहित्य की उपलब्ध पाण्ड्डलिपियों में प्राचीनत्तम समझी जाती है। बर्क की 'पोयटी लिरिकी ग्रीसी' में उसकी कुछ कविताओं के उद्धरण प्राप्त होते है। (२) एथेन्स का राजनायक और सैनिक। ३७८ से ३५३ ई० पू० तक उसने स्पार्टा के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया। बीच में वह फारस के राजा की सेवा में सम्मिलित हुआ था। नगर राज्यों के द्वंद्वों में वह अत्यधिक सक्रिय रहा। मरने पर वह सिरेमिकस में दफनाया गया तथा अगोरा एक्रोपॉलिस में उसकी मूर्तियाँ स्थापित हुई।