तिएनसिन (Tientsin) स्थिति : ३९� १०� उ० अ० तथा ११७� ०� पू० दे०। यह नगर एवं बंदरगाह चीन के पूर्वी होपे प्रांत में जहाँ पी नदी ओर ग्रैंड नहर मिलकर हुई (Hai) नदी का निर्माण करती हैं, वहीं पर स्थित है। ग्रैंड नहर द्वारा यह हांगहों तथा यैगत्सी किऐंग नदियों से संबद्ध है। सन् १९३७ से पहले यह शताब्दियों तक प्रसिद्ध सैनिक और व्यापारिक केंद्र रहा है। विदेशी व्यापार में यह शैंघाई के बाद द्वितीय स्थान रखता था। चीन, फ्रांस तथा ग्रेट ब्रिटेन, के बीच सन् १८५८ में निएनसिन की संधि यहीं हुई थी, जिसके अनुसार विदेशी व्यापार के लिये ११ बंदरगाह स्वीकृत किए गए थे। इस नगर की जनसंख्या में ३२,२०,००० (१९५७) थी। (शांतिलाल कायस्थ)