तिएनश्वे (Tien Shui) स्थिति : ३४ ३५ उ० अ० तथा १०५ ३५ पू० दे०। चीन के कैसू प्रदेश में यह नगर स्थित है। यह शैघाई लांजो (Lanchow) रेलमार्ग पर रेल केंद्र है जो पोएची होते हुए चेंगटू से भी मिला हुआ है। लोएस पठार में 'सिल्क रोड' पर वीहो (Weiho) नदी की घाटी के बिल्कुल ऊपर इसकी स्थिति बहुत ही भौगोलिक महत्व रखती है। चिनलिंग पर्वतश्रेणी इसके दक्षिण में पड़ती है।

पुराकालीन चीन में शेंस, कैंसू और चिंधाई क्षेत्र से होता हुआ लुंघाई नामक रेलमार्ग तिएनश्वे के पूर्व में था। फोएची और तिएनश्वे के बीच का विभाग प्रगति नहीं कर रहा था। पोएची और निएनश्वे के बीच का विभाग प्रगति नहीं कर रहा था। सन् १९४८ के बाद इस विभाग के पुनरुद्धार तथा तिएनश्वे लांजों रेलमार्ग का निर्माणकार्य प्रारंभ किया गया। इसकी जनसंख्या १,१५,००० (१९५०) थी।(शांतिलाल कायस्थ)