ताश्कंत (Tashkent) स्थिति : ४१� २०� उ० अ० ६९� १०� पू० दे०। यह एशियाई रूस में उजबेक सोवियत गणतंत्र की राजधानी है। ताश्कंत चिरचिक (Chirchik) नदी के किनारे, जहाँ यह सिर दरिया (Syr Darya) नदी से मिलती है, ४० मील की दूरी पर स्थित है। यह नगर मरूद्यान में स्थित है, जहाँ सिंचाई के साधनों द्वारा कपास उत्पन्न की जाती है। सूती वस्त्र उद्योग यहाँ का मुख्य उद्योग है। अन्य महत्वपूर्ण उद्योगों में कृषि-यंत्र-निर्माण तथा वस्त्रों की सिलाई हैं। यह मध्य सोवियत एशिया का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है, जहाँ विश्वविद्यालय, संग्रहालय तथा अन्य अनेक संस्थाएँ हैं। मध्य एशिया को पश्चिमी रूस से मिलानेवाले रेलमार्ग पर तथा समरकंद से बुखारा (Bukhara) को जानेवाले राजमागै पर यह नगर स्थित है। जनसंख्या ५,२५,००० (१९५०) ई० में रूसियों ने नगर को तात्कालिक तुर्किस्तान का प्रशासनिक केंद्र बनाया था। (शांतिलाल कायस्थ)