तारनोपल स्थिति : ४० ३४ उ. अ. तथा २५ ३७ पू. दे.। यह पश्चिमी यूक्रेन का नगर है। तारनोपल यूक्रेन का प्रशासनिक प्रदेश भी है। यह नगर सेरेत (Seret) नदी के किनारे, लवॉफ (Lvov) से ओडेसा को जानेवाले रेलमार्ग पर लवॉफ के पूर्व तथा दक्षिण में है। पहले यह पोलैंड के अधिकार में था, लेकिन १६ अगस्त, १९४५ की संधि द्वारा यह सेवियत संघ में है। यहाँ से अनाज, घोड़े, मोम, शराब आदि का अच्छा व्यापार होता है। (शांतिलाल कायस्थ)