ताम्मूज सुमेरियाई, बाबीलोनियाई ओर आसीरियाई देवता, जो प्रतिवर्ष मरता और उत्पन्न होता है। ए. एच. साइस के मतानुसार मूलत: बाबीलोनिया में सूर्य ताम्मूज के नाम से पूजा जाता था। सुमेरिया में दुमू-जी (जीवनपुत्र) का उल्लेख मिलता है। कैनाल में ताम्मूज़ को अदोनाइ (स्वामी) कहते हैं और ग्रीस में अदोनीस। बाबीलोनिया में ताम्मूज के इश्तर नामक देवी से संबधित होने की कल्पना है और ग्रीस में अदोनीस के एफ्रोडाइट से। वल्गेट (बाइबिल के लैटिन संस्करण) में भी ताम्मूज़ और अदोनीस का एक होना स्वीकार किया गया है।

अदोनीस की पूजा फिनीशिया में बहुत प्रचलित थी। सदैव वसंत के आगमन पर ताम्मूज के पुनर्जन्म के प्रतीक में उत्सव मनाया जाता था लेकिन कांस्टेंटाइन ने अदोनीस की पूजा पर रोक लगा दी थी।