तक्षक(१) कश्यप और कद्रू का पुत्र, नागों का राजा जो इंद्र का मित्र था। इसने शृंग से प्रेरित होकर अर्जुन के पौत्र परीक्षित को डसा था। बैद ऋषि के शिष्य उत्तंक से कुंडल के प्रश्न पर इसका विरोध बढ़ा, फलत: सर्पयज्ञ द्वारा पिता की मृत्यु का प्रतिशोध लेने की सीख जनमेजय को देकर उसने तक्षक का वध करना चाहा। लेकिन परिवार के १८ नागकुल के भस्म होने पर भी यह इंद्र की सहायता से उक्त यज्ञ में जल मरने से बच गया। (२) विश्वकर्मा। (३) प्रसेनजित् का पुत्र तथा पौत्र वृहद्बल। (४) भरतपुत्र तक्ष और (५) तक्षशिला नगर के संस्थापक गांधार नरेश का उपनाम तथा नाम। [श्याम तिवारी.]