तंचावूर या तंजौर १. जिला, स्थिति: ९� ४९� से ११� २५� उ० अ० तथा ७८� ४७� से ७९� ५२� पू० दे०। यह भारत के मद्रास राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल ३,७४० वर्ग मील तथा जनसंख्या ३२,४५,९२७(१९६५) थी। तंचावूर जिले का उत्तरी एवं पूर्वी भाग कावेरी नदी का डेल्टा है और इस जिले का आधा भाग का कावेरी द्वारा सींचा जाता है। यद्यपि यहाँ की जलवायु उष्ण है, तथापि सवास्थ्यप्रद है। जिले की वार्षिक वर्षा का औसत ४४� � है। बाँस, नारियल तथा बरगद के पेड़ बहुतायत से मिलते हैं। धान, तिल, तंबाकू की खेती यहाँ होती है। धान यहाँ का प्रमुख कृषि पदार्थ है।
नगर, स्थिति: १०� ४५� उ०अ० त्था ७९� १७� पू० दे०। यह तंचावूर जिले का प्रमुख नगर है। यह कावेरी नदी के उपजाऊं डेल्टे के पश्चिमी किनारे के समीप स्थित है। यहाँ वर्ष भर गरमी पड़ती है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ३०� � से ५०� � होती है प्रशासकीय, कृषि एवं राजमार्ग केंद्र के साथ ही साथ यह धातु के बरतन, गलीचे तथा जवाहिरातों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ की जनसंख्या १,११,०९९(१९६१) थी। [ अजितनारायण मेहरोत्रा]