ढेंकानल (Dhenkanal) १. स्थिति: २०� ३१� से २१� ११� उ०अ० तथा ८५� १०� से ८६� २� प०दे०। पहले यह उड़ीसा राज्य का करद राज्य था, जिसका क्षेत्रफल १,४६३ वर्ग मील था किंतु अब यह एक जिला है; जिसका क्षेत्रफल ४,१७७ वर्ग मील तथा जनसंख्या १०,२८,९३५ (१९६१) थी। ब्राह्मनी नदी पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। इस नदी की घाटी उपजाऊ है तथा नदी नौगम्य है। यहाँ लोह खनिज पर्याप्त है, किंतु उत्खनन कम होता है। यहाँ इमारती लकड़ी, चावल और तिलहन का व्यापार होता है
नगर, स्थिति २०� ४०� उ०अ० तथा ८५� ३६� पू०दे० उपर्युक्त जिले में उसी नाम का नगर है, जो जिले का मुख्यालय भी है। यहाँ की जनसंख्या १३,७२७(१९६१) थी। नगर देशी राज्यकाल में भी राज्य का प्रधान केंद्र था और नरेश यहीं रहते थे। [ अजितनारायण मेहरोत्रा]