ड्वीना नाम की दो नदियाँ यूरोपीय रूस में बहतप है।
१. उत्तरी ड्वीना- यह यूरोपीय रूस के उत्तरी भाग में श्वेत सागर के बेसिन में बहती है। इसकी अपनी सहायक नदी के साथ लंबाई १,१०० मील है। यह नदी उत्तर-पश्चिम दिशा में प्रवाहित होकर श्वेत सागर की आर्केजेल की खाड़ी में गिरती है। यह मई से लेकर अक्टूबर तक जलयातायात के अनुकूल रहती है। इस काल में ड़वीना ओर उसकी सहायक दोनों नदियों द्वारा लट्ठों को आर्केजेल नगर तथा समीपवर्ती क्षेत्र में स्थित लकड़ी चीरने के कारखानों में पहुँचाया जाता है।
२. पश्चिम ड्वीना- यूरोपीय रूस के भाग में बाल्टिक बेसिन में बहती है। इसकी लंबाई ६३३ मील है। यह लम्बाई पर्वत से निकलती है और लैटविया प्रदेश से होकर बाल्टिक सागर की रीगा की खाड़ी में गिरती है। मई से लेकर दिसंबर तक के हिमरहित काल में नदी के कुछ खंड यातायात के अनुकूल रहते हैं। इस काल में नदी द्वारा लट्ठे, रीगा क्षेत्र के लकड़ी चीरने के कारखानों में पहुॅचाए जाते हैं। (राधिकानारायण माथुर)