डोवर स्थिति: ५१� ७� उ० अ० तथा १� १९� पू० दे०। यह इंग्लैंड का म्चुनिसिपल क्षेत्र है। लंदन से यह ७६ मील दक्षिण, दक्षिण-पूर्व में रेलवे लाइन से जुड़ा है। यहाँ की जनसंक्ष्या लगभग ८०, ०६५ (१९५१) थी। यह प्रमुख बंदरगाह भी है। यहाँ का महत्व यहाँ के किले के कारण और भी बढ़ गया है, जो पूर्व में ३७५ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह किला ३५ एकड़ भूमि में बना है। यहाँ पर नाव बनाने का उद्योग तथा लकड़ी और रस्सी का व्यापार होता है। बहुत प्राचीन समय से ही यह बंदरगाह अन्य महाद्वीपों से आवागमन के लिये प्रसिद्ध है। [ निर्मला कौशिक]