डोडेकानीज स्थिति : ३६ ५० उ०अ० तथा २७ पू०दे०। यह एशिया माइनर के तट के निकट दक्षिण-पूर्व में इजीयन सागर पर इटली की अधीनता में १२ द्वीपों का समूह है। इटली की अधीनता में आने के बाद इस द्वीपसमूह में एक और द्वीप की वृद्धि हुई थी। इस द्वीपसमूह में निम्नलिखित द्वीप संमिलित है: रोड्ज (Rhodes), कास (क्दृद्म), कालिमनॉस (Kalymnos), लीरॉस (Leros), न्यीसिरॉस(Nisyros), टेलॉस (Telos), साइम (Syme), कालकिइ (Khalke), आस्टिपालेयआ (Astypalaia), कारपाथॉस (Karpathos), कासॉप (Kasos), पेटमॉस (Patmos) तथा लिप्सॉस (Lipsos)। इस द्वीपसूह का क्षेत्रफल ४८६ वर्ग मील है। राड्ज इस द्वीपसमूह की राजधानी है। इन द्वीपों का अधिकांश भाग पहाड़ी है। रोड्ज के अतिरिक्त अन्य सभी द्वीपों में वर्षा बहुत कम हाती है। कासॉस द्वीप में भूकंप बहुत आते हैं और न्यीसिरॉस में बहुत ज्वालामुखी हैं। यहाँ के निवासी अधिकतर यूनानी हैं। इनका मुख्य व्यवसाय खेती करना, जानवर पालना तथा मछली मारना है। यहाँ की जनसंख्या १,२१,४८० (१९५१)थी [ पुष्पा कपूर]